फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जीवन को सही दिशा देने वाली प्रेरणादायक गाथा है श्रीराम कथा

विज्ञापन
शक्तिनगर में राम कथा से पूर्व निकली कलश यात्रा में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालु।संवाद
विज्ञापन
शक्तिनगर। स्थानीय बस स्टैंड मार्केट में मंगलवार को नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। इससे पहले निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम दिखा।
विज्ञापन

अयोध्या से आए कथा वाचक पं. कुश शास्त्री ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने को प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मानवता के लिए एक आदर्श है। श्रीराम के जीवन प्रसंगों से हमें त्याग, सेवा, करुणा और धर्म का पालन करने की सीख मिलती है।
कलश यात्रा बस स्टैंड मार्केट से प्रारंभ होकर ज्वालामुखी मंदिर के समीप स्थित अनुष्ठानिक सरोवर तक गई। यहीं से कलश में जल भरा गया। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं।
विज्ञापन

गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और शंखध्वनि के बीच निकली इस यात्रा का रास्ते में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नगर भ्रमण के बाद कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंची, जहां विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीराम कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर कृष्णा सोनी, अखिलेश जायसवाल, जय राम वर्मा, शिवशंकर गुप्ता, प्रधान हीरालाल, मोहन गुप्ता, परमेश्वर कुशवाहा, रविंद्र यादव, अयोध्या गुप्ता, सुशील कुशवाहा आदि मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि श्रीराम कथा का यह आयोजन नौ दिनों तक चलेगा। कथा के समापन पर भंडारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें