फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लुटेरी दुल्हन की करतूत, शादी के चंद मिनट बाद पैस और गहने लेकर भागी; एक गिरफ्तार

Mon, 05 May 2025 05:50 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां शादी के चंद मिनट बाद ही दुल्हन गहने और रुपये लेकर भाग निकली। 
विज्ञापन
Bride - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में रुपये और गहने लेकर लुटेरी दुल्हन के भागने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी बिचौलिए, दुल्हन, लड़की का कथित भाई और भाभी पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन की कथित भाभी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
आगरा के फिरोजाबाद रोड नगला रामवल निवासी रानी सिंह ने बताया कि कानपुर के किदवईनगर निवासी उनके भाई छोटू की शादी नहीं हुई है। भाई की शादी के लिए अशोक नाम के व्यक्ति ने फोन से संपर्क किया। बताया कि रॉबर्ट्सगंज में आपके भाई कि शादी करा दूंगा। इसके बदले मुझे 50 हजार देने होंगे। इसके बाद वह अपने पति रतन सिंह व भाई छोटू को लेकर दो मई को रॉबर्ट्सगंज आई, जहां रॉबर्ट्सगंज कचहरी में बिचौलिया अशोक मिला।

अशोक अपने साथ मधुपुर निवासी दुल्हन रुपा व चोपन के सलखन नौका टोला निवासी पुष्पा व राजेश नाम के व्यक्ति को साथ लेकर आया। पुष्पा और राजेश को दुल्हन का भाई और भाभी बताया। चारों उन्हें एक वकील के पास ले गए। जहां शादी के संबंध में नोटरी कराई। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: युवक की सिर कूंचकर हत्या, घर में चिकन दिया, बोला- थोड़ी देर में आ रहा हूं; परिजन करते रह गए इंतजार
विज्ञापन


कचहरी परिसर में मंदिर पर पुजारी ने वरमाला डलवाई। इसके बाद बिचौलिए ने 50 हजार रुपये लिए। बिचौलिया को पैसा मिलने के बाद चारों बहाना बनाकर भागने लगे।

तीन आरोपी भागने में सफल रहे। हालांकि दुल्हन की कथित भाभी पुष्पा को लोगों ने पकड़ लिया। एसआई बृजेश दूबे ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। लड़की की कथित भाभी पुष्पा को गिरफ्तार कर लिया गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें