फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चबूतरा बना नहीं, निकाल ली धनराशि, स्ट्रीट लाइट लगाने में भी गोलमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। ग्राम पंचायतों में भुगतान और काम में पारदर्शिता के लिए खुली बैठक के साथ डिजिटल भुगतान की व्यवस्था लागू की गई है। इसके बावजूद बिना काम कराए भुगतान की शिकायतें आ रही हैं। ताजा मामला नगवां ब्लाक के नगांव ग्राम पंचायत का है। यहां चबूतरे का निर्माण कराए बिना धनराशि निकाल ली गई। इसी तरह स्ट्रीट लाइट लगाए बिना भुगतान का आरोप लगा है। दो दिन ग्राम पंचायत में हुई खुली बैठक में ग्रामीणों ने 20 लाख से ज्यादा धनराशि की बंदरबांट का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा किया था।
विज्ञापन

नगांव ग्राम पंचायत में कन्हौरा में श्याममूर्ति के घर के पास चबूतरा अब तक नहीं बना। इसके बावजूद एक जुलाई को एक लाख 33 हजार 460 का भुगतान हो गया था। गांव में कई जगह स्ट्रीट लाइट भी नहीं लगाई गईं लेकिन उनके नाम पर 14 हजार से अधिक की रकम निकाल ली गई है।
कायाकल्प योजना से प्राइमरी स्कूल के सुंदरीकरण के नाम पर जो काम कराए नहीं गए, उनके मद में भुगतान हो गया। गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए हारमोनियम, ढोलक सहित अन्य की भी कागजी खरीद के दावे किए जा रहे हैं। गत 10 अक्तूबर को आठ सदस्यों की तरफ से बीडीओ को सामूहिक शिकायती पत्र सौंपा गया था जिसमें नगपुर ग्राम पंचायत में फूलवंती के खेत से जेसीबी से मिट्टी निकालकर उसकी जगह मनरेगा जाॅब कार्ड दिखाकर लाखों का फर्जी भुगतान लेने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

नगपुर के साथ नगांव और कन्हौरा गांव में भी मनरेगा के कई कार्यों में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पांच सालों में 20 लाख से अधिक की रकम बंदरबांट की भेंट चढ़ गई। कई बार शिकायत की गई लेकिन नतीजा नहीं निकला। सदस्यों की ओर से भी सामूहिक शिकायत हुई पर कार्रवाई नहीं की गई। अब हंगामे और लगाए जा रहे आरोपों को लेकर वीडियो वायरल होने के बाद खलबली मची है।
-

वर्जन -
नगांव में विकास कार्यों में काफी गड़बड़ियां सामने आई हैं। कई काम कराए बगैर भुगतान करा लिया गया है। वहीं जेसीबी से खोदाई कर मनरेगा जाॅब कार्ड के जरिये मजदूरी में घपला किया गया है। गहनता से जांच हो तो लाखों की घपलेबाजी पकड़ी जाएगी। - मुलायम सिंह यादव, ग्राम पंचायत सदस्य
-
दो दिन पहले खुली बैठक में जो गड़बड़ियां सामने आई थीं, उन्हें दूर कराने के निर्देश प्रधान को दिए गए हैं। प्रधान ने दो दिन में चबूतरा बनवाने और सभी जगह स्ट्रीट लाइट लगवाने का भरोसा दिया है। -राजकिशोर, पंचायत सचिव

प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं है। वायरल वीडियो सहित अन्य माध्यमों से जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, उनकी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा, कार्रवाई होगी। -अनिल सिंह, बीडीओ नगवां
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें