सोनभद्र। छठ पूजा के दौरान भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत 27 और 28 अक्तूबर को शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
यातायात प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि 27 अक्तूबर को राॅबर्ट्सगंज में बेलखुरी, कीर्तीपाली, ईदगाह, शाहगंज रोड व्हाइट हाउस और सजौर से सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों और बसों का प्रवेश निषेध रहेगा। इसी तरह 28 अक्तूबर को तड़के 3 बजे से रात 9 बजे तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।