फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों ने किया बहिष्कार, फिर स्थगित हुई बोर्ड की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद सोनभद्र बोर्ड की बैठक मंगलवार को भी नहीं हो पाई। विभिन्न मांगों को लेकर सभासदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। कोरम पूरा न होने से बैठक स्थगित करनी पड़ी। इससे पहले चार मई को भी बैठक कोरम के अभाव में स्थगित हो गई थी। सभासद नगर में विकास कार्यों में ईओ व अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगा रहे हैं। अब बैठक 13 मई को दोपहर में ढाई बजे होगी।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर रहे सभासदों का आरोप है कि नगर पालिका में मनमाने ढंग से कार्य कराया जा रहा है। सदस्यों एवं बोर्ड का महत्व ही समाप्त हो गया है। ऐसी स्थिति में बोर्ड की बैठक का कोई औचित्य ही नहीं है। सदस्यों का कहना है कि जब वर्ष पूरा हो जाता है तो बजट पास करने के लिए बोर्ड की बैठक बुलाई जाती है। बजट पास होते ही सभासदों की राय को किनारे कर दिया जाता है। आरोप है कि नगर पालिका परिषद का पूरा तंत्र अनियमितता में लगा हुआ है। शीर्ष नेतृत्व की तरफ से लगातार असंवैधानिक कार्य किया जा रहा है। इससे नगर की जनता त्रस्त है। नगरपालिका पूर्ण रूप से राबर्ट्सगंज में आमजन के कल्याण व सुविधा के विपरीत कार्य कर रही है। वर्तमान बोर्ड का नेतृत्व करने वाले अपना संवैधानिक दर्जा खो चुके हैं। बोर्ड की बैठक का बहिष्कार करने वालों में मुख्य रूप से माया देवी, रेनू, विक्रम, अरुण गुप्ता, उर्मिला देवी, अनिता, वंदना, संजय भारती, अमन वर्मा, प्रकाश श्रीवास्तव, नातिक असरफ आदि शामिल रहे।
कोरमपूर्ति के अभाव में बोर्ड की बैठक स्थगित करनी पड़ी। 13 मई को दोपहर ढाई बजे से बोर्ड की बैठक पुन: बुलाई गई है। इस संबंध में सदस्यों को जानकारी दी गई है। - वीरेंद्र कुमार जायसवाल, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें