रंदह गांव में मंगलवार की सुबह मधुमक्खियों के हमले से वृद्ध की जान चली गई। सुबह गांव के बाहर टहलते समय मधुमक्खियों के झुंड ने वृद्ध पर हमला बोल दिया।
रंदह गांव निवासी जब्बरशाय (65) सुबह नदी की तरफ से टहलने गए थे। रास्ते में एक पेड़ पर मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता था। बताते हैं कि किसी पक्षी ने छत्ते पर चोंच मार दिया। इससे मधुमक्खियां भड़क गईं। इसी बीच जब्बरशाय रास्ते से गुजर रहे थे। मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। वह भागकर घर पहुंचा और बेहोश हो गया। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे तब तक दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान संजय कुमार यादव को दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर बभनी के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया।