फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिजली कटते ही गुल हो जाती है अस्पताल की बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/सलखन। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। बिजली कटते ही अस्पताल परिसर की बिजली गुल हो जाती है। रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में बिजली कटौती के दौरान डॉक्टर एवं मरीजों के पसीने छूटते रहे। रॉबर्ट्सगंज व सलखन में आयोजित जन आरोग्य मेले में 112 मरीजों का उपचार हुआ।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डा.जेपी सिंह ने 36 मरीजों का उपचार कर दवा दी। बताया कि मेले में मौसमी बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं। बताया कि रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इन्वर्टर न होने के कारण बिजली कटने पर अस्पताल की बिजली गुल हो जाती है। सीएमओ को पत्र भेजकर इन्वर्टर लगवाने की मांग की जा रही है। इस मौके पर फार्मासिस्ट मनोज राठौर, चरनजीत सिंह, कृष्णकांत चौबे रहे। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलखन में आरोग्य मेले में 76 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करके दवा दी गई। जिला चिकित्सालय से आए चिकित्सक सतीश कुमार, फार्मासिस्ट राकेश सिंह, अखिलेश राय एलटी, मनीष कुमार, एचवी सुनिता विश्वकर्मा, एएनएम सितारा, राजेश कुमार आदि रहे।

30 मरीजों का हुआ उपचार

केकराही। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही में आरोग्य मेले में 30 मरीजों का उपचार हुआ। यहां आए मरीजों का टाइफाइड, मलेरिया, बीपी, शुगर आदि की जांच की गई। दवा भी दी गई। डॉक्टर राकेश कुमार मौर्य ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें