फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदन में बकाया मजदूरी के भुगतान का उठा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को क्षेत्र पंचायत कोन की द्वितीय बैठक ब्लॉक प्रमुख रूबी मिश्रा के अध्यक्षता में एमआरएफ के सभागार में हुई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को कराने के लिए प्रस्ताव दिया। बैठक में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पतियों को इंट्री नहीं दी गई। बैठक में 53 बीडीसी सदस्य व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। इस दौरान मनरेगा के तहत काम करने वाले श्रमिकों का बकाया भुगतान करने का मामला उठा।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी मोहम्मद तारिक ने सभी उपस्थित सदस्यों के समक्ष क्षेत्र पंचायत में पिछले वर्ष हुए कार्यों का लेखाजोखा पेश किया। इसके बाद प्रमुख की अनुमति से सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों से विकास कार्यों का प्रस्ताव लिया। बैठक में बीडीसी ददन भारती ने कार्यों को सदस्यों द्वारा कराने का अधिकार मांगा। कहा कि सदस्यों को सम्मान नहीं मिल रहा है। प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी जायसवाल ने मांग की कि ब्लॉक से अनुमति के बाद ही काम शुरू कराया जाए। उपस्थित ग्राम प्रधान ने मनरेगा के बकाया भुगतान की मांग की। सदन में उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी देवमणि पांडेय ने स्कूल चलो अभियान के तहत सभी बच्चों को प्राथमिक विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन कराने में सहयोग की अपील की। इसके अलावा सीडीपीओ, एडीओ पंचायत, एडीओ कोआपरेटिव ने योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सभी प्रस्ताव को बिंदुवार नोट कर खंड विकास अधिकारी ने प्रमुख के सहमति पर विकास कार्यों को बजट जारी कर कराने को कहा। बैठक में मुख्य रूप से ग्राम विकास शुभम सिंह, अजय सिंह गुड्डू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें