फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया मासूम, ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के निमियाडीह गांव में बृहस्पतिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। दो वर्षीय मासूम खेलते हुए घर के पास से गुजरे रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। वहां एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। ट्रेन से कटकर उसका शरीर कई हिस्सों में बट गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

निमियाडीह के भुइयां बस्ती निवासी शिवकुमार का मकान रेलवे लाइन से कुछ दूरी पर स्थित है। उनका दो वर्षीय पुत्र आनंद बृहस्पतिवार की दोपहर में घर के बाहर खेल रहा था। परिवार के अन्य सदस्य घर में मौजूद थे। खेलते हुए वह रेलवे लाइन तक पहुंच गया। इसी दौरान चोपन से डाल्टनगंज की ओर जा रही डाउन शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रैक पर आ गई।
अचानक से सामने आए बच्चे को देख ट्रेन चालक ने जल्दी जल्दी हार्न बजाना शुरू किया, लेकिन आसपास के लोगों के पहुंचने से पहले तक ट्रेन बच्चे को चपेट में लेते हुए आगे निकल गई थी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों मेें कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम के क्षत विक्षत शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें