फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की कैमरे से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में 25 से 27 अप्रैल तक चलने वाली होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता एसपी अभिषेक वर्मा ने परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, अभ्यर्थियों के प्रवेश व निकास की सुव्यवस्थित व्यवस्था, सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग, सीसीटीवी से निगरानी और संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया।
गोपनीय सामग्री के सुरक्षित परिवहन और भंडारण को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए। कोषागार से परीक्षा केंद्रों तक सामग्री की सुरक्षित आवाजाही, डबल लॉक व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया।
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपदीय कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखते हुए हर गतिविधि पर नजर रखी जाए। किसी भी लापरवाही या अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में सभी अधिकारियों ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प लिया।
बैठक में एडीएम वागीश शुक्ला, एएसपी नगर अनिल कुमार, डीआईओएस जयराम सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, एडीपीआरओ राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें