फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: म्योरपुर में बेपटरी हुआ मालगाड़ी का एक वैगन, रेल यातायात बाधित

विज्ञापन
म्योरपुर रोड़ रेलवे स्टेशन के रेलवे क्रॉसिंग के पास बानरझुला ब्रिज संख्या 242 पर पटरी से उतरा म
विज्ञापन
म्योरपुर (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के म्योरपुर रोड रेलवे स्टेशन के पास वानर झूला ब्रिज संख्या 242 पर मंगलवार की शाम एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। इससे रेल यातायात प्रभावित हो गया। घटना उस समय हुई जब मालगाड़ी म्योरपुर रोड रेलवे स्टेशन से रेणुकूट की ओर रवाना हुई थी।
विज्ञापन

शाम करीब 4:57 बजे पर मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर बने रेलवे क्रॉसिंग को पार करते ही अचानक ट्रेन का एक डिब्बा (वैगन) पटरी से उतर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मालगाड़ी के पटरी से उतरते ही जोरदार आवाज हुई, इससे आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि यह हादसा रेलवे क्रॉसिंग पार करने के बाद हुआ, नहीं तो सड़क यातायात भी पूरी तरह बाधित हो सकता था। घटना की सूचना मिलने के बाद चोपन, रेणुकूट समेत आसपास के स्टेशनों से तकनीकी कर्मचारियों और अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। विशेष क्रेन और मशीनों की मदद से बेपटरी हुए डिब्बों को पटरी पर लाने का प्रयास जारी है। जब तक ट्रैक पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो जाता, तब तक इस रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। फिलहाल एक ही लाइन से ट्रेनों का आवागमन कराया जा रहा है, इससे कई ट्रेनों को धीमी गति से चलाया जा रहा है। कुछ गाड़ियों के समय में बदलाव भी किया गया है। रेलवे की ओर से जल्द से जल्द स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें