बभनी थाने में तैनात मुख्य आरक्षी विशाल यादव (48) की रविवार की शाम निधन हो गया। बैडमिंटन खेलकर वह कमरे पर पहुंचे तभी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें बीएचयू ले जाया गया था, जहां दम तोड़ दिया। निधन की खबर से पुलिसकर्मियों में शोक छा गया।
मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले विशाल यादव की तैनाती बभनी थाने में मुख्य आरक्षी पद पर थी। रविवार की सुबह विशाल बैडमिंटन खेलकर कमरे में गए। कुछ देर बाद बेचैनी होने लगी। साथी पुलिसकर्मी उन्हें लेकर म्योरपुर सीएचसी ले गए। जहां उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद हालत बिगड़ते देख बीएचयू के कार्डियोलॉजी विभाग में रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान रविवार की शाम को विशाल की मौत हो गई। इसकी लगते ही बभनी थाने में सन्नाटा छा गया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई।