फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी का सबसे सुनहरा पल है विद्यार्थी जीवन

विज्ञापन
छात्रों को मोमेंटो प्रदान करते विद्यालय के प्रधानाचार्य। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित संत फ्रांसिस स्कूल में शैक्षणिक सत्र के समापन के साथ ही मंगलवार को बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी हुई। संगीत शिक्षक पवन गुरिया के नेतृत्व में प्रार्थना गीत के साथ समारोह का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ शिक्षक सत्य प्रकाश श्रीवास्तव और प्रधानाचार्य फादर रॉबर्ट सुनील नोरोन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यार्थी जीवन को जीवन का स्वर्ण काल बताया। छात्रा लिमा सूसन सुनील ने विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओं के प्रशंसनीय मार्गदर्शन और योगदान को रेखांकित करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता शिखा आहूजा ने किया। इस अवसर पर विमलेश शर्मा, सृष्टिधर महतो, सुनील सिरिल, ओम प्रकाश राय, नीरज श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, विनय तिवारी, शैलू शर्मा, मनोज शर्मा, प्रशांत मणि त्रिपाठी, मर्सी जोसफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें