फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में मिलेगी पहली सुपर क्रिटिकल विद्युत संयंत्र की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल में प्रदेश को राज्य विद्युत उत्पादन निगम की पहली सुपर क्रिटिकल इकाई की सौगात मिलेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ चार जनवरी को 660 मेगावाट की हरदुआगंज ई विद्युत संयंत्र का लोकार्पण करेंगे। इससे वर्षों से नई इकाई की बाट जोह रहे ऊर्जा जगत में नवीन उत्साह का संचार होगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2016 में 500 मेगावाट की अनपरा डी की दूसरी इकाई के बाद एक भी नई विद्युत इकाई का निर्माण नहीं हुआ। जबकि इस दौरान बिजली की मांग में लगातार इजाफा होता रहा। बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए पावर कारपोरेशन को महंगे दर पर निजी क्षेत्र से बिजली खरीदनी पड़ती है। अंतत: लंबे इंतजार के बाद ऊर्जा क्षेत्र सहित आम उपभोक्ताओं की भी मुराद पूरी होने वाली है। हरदुआगंज ई के जीएम मयंक मांगलिक ने बताया कि 660 मेगावाट की सुपर क्रिटिकल इकाई का ट्रायल आपरेशन पूरा हो गया है। शासन से सीएम के हाथों चार जनवरी को इकाई का लोकार्पण करने की सूचना प्राप्त हुई है। इससे पूर्व ही इकाई के सीओडी कॉमर्शियल आपरेशन डेट निर्धारित करने की कवायद की जा रही है।
सीओडी के बिना ही 55 मियू बिजली का योगदान
कामर्शियल आपरेशन डेट के निर्धारण के बिना विद्युत संयंत्र को उत्पादित बिजली का भुगतान नहीं मिल पाता है। इस दौरान सिर्फ फ्यूल का ही खर्च मिलता है। लगभग एक माह के ट्रायल आपरेशन के दौरान हरदुआगंज ई परियोजना से पावर कारपोरेशन को 55 मियू बिजली प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

बढ़ जाएगा निगम का उत्पादन
वर्तमान में उत्पादन निगम की अनपरा परियोजना में 2630, ओबरा में 1000, पारीछा में 920 व हरदुआगंज विद्युत गृह में 610 मेगावाट क्षमता की इकाइयों से कुल 5160 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया जा रहा है। हरदुआगंज ई के लोकार्पण के बाद निगम के उत्पादन में 660 मेगावाट की वृद्धि हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें