फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मालिकों से किराये पर लेता था ट्रक, फिर कबाड़ में बेच देता था जालसाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मालिकों को गुमराह कर ट्रक किराये पर लेने और फिर उसे कबाड़ी को बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इसके एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्यों ने सोनभद्र, प्रयागराज, कानपुर, झांसी सहित अन्य जिलों से 20 से ज्यादा ट्रक गायब कर कबाड़ियों को बेच दिए हैं। इनकी कीमत करीब चार करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में पिछले दिनों ट्रक मालिकाें ने भाड़े पर ट्रक लेकर उसे गायब करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मामले की विवेचना कर रही थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर मारकुंडी के अवई गांव के पास घेरेबंदी कर एक संदिग्ध को पकड़ा। उसकी पहचान मप्र के निवाड़ी जिले के ओरछा निवासी अभिषेक यादव के रूप में हुई। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की तो 20 ट्रकों को किराये पर लेकर कबाड़ी को बेचने की बात सामने आई। कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि अभिषेक अलग-अलग जिलों में फेसबुक व दलालों के माध्यम से ट्रक मालिक से संपर्क करता था। अधिक किराया देकर ट्रक चलवाने के लिए अनुबंध कराता था। कुछ धनराशि दलालों को देकर विश्वास दिलाता था। दलालों के माध्यम से वाहन स्वामी को किराये की आधी धनराशि देकर गाड़ी अपने साथ ले जाता था। उसने झांसी निवासी रोहन यादव, प्रयागराज के शैलेंद्र यादव की दो-दो गाड़ियां, सोनभद्र के संतोष यादव की एक, कानपुर देहात के भोगनीपुर निवासी सुरेंद्र यादव के सात ट्रक, सोनभद्र के राहुल यादव के चार, सीधी निवासी राजकुमार पटेल के तीन ट्रक किराये पर लिए थे। इनको पांच लाख की दर से नागपुर के टेकानाका निवासी कबाड़ी सफीक उर्फ चक्की को बेच दिया। कोतवाल ने बताया कि अभिषेक यादव के विरुद्ध अलग-अलग जिलों में केस दर्ज है। इसने चार करोड़ के कुल 20 ट्रक कबाड़ी को बेचे हैं। इस कार्य में साथ देने वाले अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें