फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: प्रदर्शनी में दिखी सरकार की नौ साल की विकास यात्रा की झलक

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शनी और स्टाल का निरीक्षण करते मंत्री संजीव गोंड।स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शनी लगाई गई। विभिन्न विभागों ने स्टाॅल लगाकर अपनी योजनाओं और उससे हुए बदलावों को प्रदर्शित किया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी अपने उत्पादों को सजाया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद सहित अन्य अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। कलेक्ट्रेट सभागार में लखनऊ से मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण हुआ। प्रदेश सरकार के नौ सालों की उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।
केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व सहायता वितरित की गई। इनमें कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, वृद्धा पेंशन, शादी अनुदान, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के तहत पांच लाख रुपये का डेमो चेक, सोलर पंप सहित अन्य योजनाएं शामिल रहीं। इस मौके पर सीडीओ जागृति अवस्थी, डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. पीके राय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संत पाल वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशू शेखर शर्मा, एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन

अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: संजीव
कार्यक्रम के बाद प्रेस वार्ता में राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड ने कहा कि सरकार अंत्योदय की भावना के तहत अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की जनता को बेहतर सेवाएं और सुशासन प्राप्त हो रहा है। इससे आमजन उनके कार्यों से संतुष्ट हैं। विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें