सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के कुसी गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से बहनोई और साले को पीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केेस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक कुसी गांव निवासी वादिनी कलावती देवी ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि सोमवार की अपराह्न करीब तीन बजे गांव के कुछ लोग पूर्व में हुए एफआईआर की बात को लेकर गाली देने लगे। मेरे पति और भाई ने विरोध किया तो विपक्षियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वादिनी के घायल पति करन और भाई राजू जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि नागेंद्र, उसके भाई त्रिलोकी, नागेंद्र और रामकेवल के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी गई है।