फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नाली नहीं तोड़ी जाएगी, टिन शेड कर लें अंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत द्वारा बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी और निशान लगाने के बाद राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की अनपरा इकाई ने मंगलवार को अग्रवाल धर्मधाला में क्षेत्र के व्यापारियों संग बैठक की। इसमें बताया गया कि कि नाली नहीं तोड़ी जाएगी। टिन शेड अंदर कर लें और सामान हटा लें।
विज्ञापन


बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष गोपाल दास गुप्ता ने कहा कि सोमवार को नगर पंचायत ने बाजार में अतिक्रमण को लेकर मुनादी कराई है।
अधिशासी अधिकारी ने आश्वस्त किया कि नगर प्रशासन की ओर से नाली नहीं तोड़ी जाएगी। नाली के ऊपर रखे सामान को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी व्यापारी दुकान के आगे लगे टिन के शेड को नाली के अंदर कर लें।
नाली के ऊपर किसी भी प्रकार कोई भी सामान न रखें। बैठक की अध्यक्षता अनपरा व्यापार मंडल अध्यक्ष बाल गोपाल चौरसिया और संचालन महामंत्री मंतोष तिवारी ने किया।
विज्ञापन

बैठक में नरेश गर्ग, उमेश सिंह, राजेश गुप्ता, ओमप्रकाश केशरी, अशोक केशरी, विनोद गर्ग, सुनील पटवा, विनोद विश्वकर्मा, शंभू नाथ गुप्ता, जितेन्द्र सोनी, मृत्यूंजय केशरी, नवीन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें