फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में छिपकर बैठा था मगरमच्छ, घंटों मशक्कत कर वन विभाग ने पकड़ा

विज्ञापन
घोरावल ब्लॉक के मूर्तियां गांव में निकला मगरमच्छ(फोटो संबाद) - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मूर्तियां गांव में शनिवार की रात घर में मगरमच्छ घुसने से हड़कंप मच गया। करीब 12 फीट लंबा मगरमच्छ गांव के एक घर में छिपकर बैठा था। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे कमरे में बंद कर वन विभाग को सूचना दी। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को काबू कर रविवार की सुबह बकहर नदी में छोड़ दिया। तीन दिन पहले भी इसी गांव में एक खेत में मगरमच्छ पकड़ा गया था।
विज्ञापन

मूर्तियां गांव निवासी कल्लू के घर में शनिवार की रात किसी समय एक मगरमच्छ घुस गया। अंधेरा होने के कारण किसी को इसका अहसास नहीं हुआ। देर रात करीब 12 बजे कल्लू को घर में अजीब सी सरसराहट की आवाज सुनाई दी। भयभीत परिजनों ने घर के अंदर नजर दौड़ाई तो एक कमरे में दीवार से सटकर विशालकाय मगरमच्छ बैठा था। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने जब खपरैल पर पत्थर फेंका तो मगरमच्छ पुन: घर में घुस गया। इसके बाद कल्लू व उसके परिजन कमरे से बाहर निकल गए और दरवाजा बंद कर वन विभाग को सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी सरजू प्रसाद के निर्देश पर वन दरोगा राजन मिश्रा, वन्य जीव रक्षक संतोष सिंह, सूबेदार सिंह, पप्पू विश्वकर्मा की टीम मौके पर पहुंची। घंटों मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया और बकहर नदी में सुरक्षित छोड़ दिया। वन दारोगा राजन मिश्रा ने बताया कि मूर्तियां गांव में एक घर से पकड़ा गया मगरमच्छ नर है। उसकी लंबाई करीब 12 फीट और उम्र करीब 6 वर्ष है। मगरमच्छ को बकहर नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें