फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी-डंडे से ससुर को पीट कर बहू ने किया अधमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र के पटवध गांव में पारिवारिक विवाद में एक बहू ने लाठी-डंडे से ससुर को पीट कर अधमरा कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी वैनी ले गई। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रायपुर थाना क्षेत्र के पटवध गांव में रविवार को दोपहर एक बजे मोहम्मद अली (80) और उनकी बहू मेें विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और बहू ने लाठी-डंडे से ससुर को पीटना शुरू कर दिया। बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्यों ने मौके पर पहुंच कर बीच बचाव किया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही 112 नंबर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले गई जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विश्वज्योति राय का कहना है कि घायल के परिवार के एक सदस्य की तरफ पर आरोपी बहू के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें