फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ननिहाल आए बालक की नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली/सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकरी में छठी कार्यक्रम में ननिहाल आए बालक की कनहर नदी में डूबने से मौत हो गई। जिससे खुशी का माहौल गम में बदल गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि प्रियांशु कुमार (11) पुत्र लालमन पनिका ग्राम डूमरडीहा अपने माता-पिता के साथ विंढमगंज थानान्तर्गत ग्राम पंचायत पकरी स्थित ननिहाल में छठी कार्यक्रम में गया था। बुधवार की दोपहर में गांव के बच्चों के साथ कनहर नदी में खेलने चला गया। खेलने के दौरान पैर फिसलने से प्रियांशु गहरी खाईं में चला गया। जिसे छोड़कर साथ में खेलने गए बच्चे घर चले आए। घरवाले जब प्रियांशु की खोजबीन करने लगे तो उन्हें जानकारी हुई कि कनहर नदी में उनका लड़का बच्चों के साथ गया था। परिजन नदी में पहुंचे तो वहां नदी में उनके बेटे का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान व विंढमगंज पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। मृतक के पिता लालमन ने बताया कि उनकी दो पुत्री और एक ही बेटा था, जो अब इस दुनिया में नहीं रहा। घटना के बाद से मृतक प्रियांशु की माता का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें