फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 384 छात्रों ने छोड़ी यूपी बोर्ड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के 80 परीछा केंद्रों पर बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें 4732 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में 384 ने परीक्षा छोड़ दी। बृहस्पतिवार को पहली पाली में सुबह आठ बजे से सवा 11 बजे तक हाईस्कूल के उर्दू की परीक्षा हुई। जिसमें पंजीकृत 23 छात्र और 58 छात्राओं सहित कुल 81 परिक्षार्थियों में दो ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि इंटर के रेडियो और रंगीन टेलीविजन की परीक्षा में पंजीकृत 299 परिक्षार्थियों में से सात परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इस तरह पहली पाली में पंजीकृत 380 छात्र-छात्राओं में 371 ने परीक्षा में प्रतिभाग किया और नौ अनुपस्थित रहे। वहीं दुसरी पॉली में दोपहर दो बजे से आयोजित इंटर की इतिहास में पंजीकृत 4352 छात्र-छात्राओं में से 375 ने परीक्षा छोड़ी। परीक्षा छोड़ने वालों में 241 छात्र और 134 छात्राएं शामिल रहीं। इस दौरान जिला विद्याालय निरीक्षक राजेंद्र यादव के साथ ही अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों का सचल दस्ता विद्यालयों का औचक निरीक्षक करता रहा। किसी भी सेंटर पर कोई भी आपत्ति जनक सामग्री नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें