फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बघाडु गांव में रविवार की शाम करीब चार बजे रामजीत (32) पुत्र श्याम लाल का शव उसके ही घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

घटना के समय उसके परिवार के लोग घर में नहीं थे। जब परिवार के लोग आए तो उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई आवाज नहीं आई। तब परिवार वालों ने खिड़की से देखा तो शव लटका दिखा। इस पर परिवार वाले शोर मचाने लगे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ललित सिंह ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। पुलिस उपनिरीक्षक ओपी पांडेय ने बताया कि युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसका खुलासा नही हो सका है। मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें