एनटीपीसी रिहंद में मंगलवार को आइना-ए-रिहंद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। दिसंबर के अंक में राजेंद्र और जनवरी के अंक में नंदकर विजेता रहा। मुख्य अतिथि अपर महाप्रबंधक वित्त अमरेंद्र कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के दिसंबर अंक में पूछे गए प्रश्नों के जवाब में 60 जवाब प्राप्त हुए। इसमें सही प्राप्त 58 प्रविष्टियों में लकी ड्रा के माध्यम से प्रबंधक सीएंडआई राजेंद्र प्रसाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जनवरी अंक को लेकर पूछे गए प्रश्नों के जवाब में 57 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। इसमें सीएण्डआई विभाग के प्रबंधक जेबी नंदनकर अव्वल रहे। सहायक प्रबंधक टीएमडी शिवम श्रीवास्तव को दूसरा, रेनू सिंह पात्नी अवधेश बहादुर सिंह प्रबंधक प्रचालन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।