फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार चल रहे आरोपियों की संपति होगी कुर्की

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मिर्जापुर डीआईजी के निर्देश पर जंगली बिल्लियों को बंधक बनाने के मुकदमे की विवेचना कर रहे राबट्र्सगंज कोतवाल मिथिलेश मिश्रा फरार चल रहे दो आरोपियों की संपति कुर्क कराने की कार्रवाई में जुट गए है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बिहार के रहने वाले दोनों आरोपियों के मकानों पर कुर्की किए जाने के संबंध में उद्घोषणा कर नोटिस चस्पा कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि वर्ष 2017 में मिर्जापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में फोर्स के साथ दारोगा प्रवीण सिंह ने इनोवा वाहन को रोका तो चालक लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो चालक ने कुछ दूरी पर वाहन खड़ा कर अपने एक साथी के साथ फरार हो गया। जबकि घेराबंदी कर पुलिस ने वाहन सवार एक व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पकड़े गए हैदराबाद निवासी चालक मो. आरिफ अब्दुल के पास से एक रिवाल्वर और कारतूस मिला। वाहन के अंदर से पिजरों छह जंगली बिल्ली मिली। इस मामले में देहात कोतवाली में दारोगा की तहरीर पर पकड़े गए और फरार दोनों व्यक्तियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। लेकिन अभी तक फरार आरोपी पकड़े नहीं गए है। कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि फरार चल रहे हैदराबाद के अलीबाग काला पत्थर निवासी आरोपी अब्दुल रहमान और पटना जिले के आलमगंज थाना क्षेत्र के शेरशाह रोड निवासी डब्लू उर्फ इम्तियाज की संपति कुर्क करने की प्रक्रिया के अंतर्गत मकानों को नोटिस चस्पा करा दी गई है। निर्धारित समयसीमा के भीतर आरोपी आत्मसर्पण नहीं किया तो उनकी संपति कुर्क करने के लिए अग्रिम प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें