भारतीय स्टेट बैंक घोरावल शाखा में शुक्रवार को किसान क्रेडिट कार्ड वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 21 किसानों को 36 लाख रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किया गया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार और ग्राम प्रधान राजेंद्र विश्वकर्मा ने फीता काटकर किया।
कैँप में शाखा प्रबंधक हंसराज सिंह ने 21 किसानों को कुल 36 लाख रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किया। किसानों को केसीसी से मिले धनराशि का कृषि कार्यों के विकास के लिए उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में सरकार कृषि कार्यों से उनकी आय बढ़ाने के लिए मात्र 4 प्रतिशत ब्याज पर केसीसी कार्ड के माध्यम से ऋण दिया जा रहा है। यह किसानों के लिए बहुत ही उपयोगी कार्ड है। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष ने किसानों को केसीसी का उचित उपयोग करने और शिविर में एक साथ 36 लाख रुपये का ऋण वितरित किए जाने पर शाखा प्रबंधक के प्रयासों का सराहा। इस अवसर पर लक्ष्मीचंद, सुब्बा लाल, राजेंद्र कुमार, देवानंद पाठक आदि उपस्थित रहे।