फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra: बेकाबू बस ने टेंपो पर मारी जोरदार टक्कर, महिला समेत दो की मौत, पति समेत चार गंभीर

Sat, 19 Aug 2023 05:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

संवरा गांव से सवारी लेकर टेंपो म्योरपुर साप्ताहिक बाजार में जा रहा था। नधिरा गांव के पास बैरियर पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बस ने टेंपो में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के बाद टेंपो सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन
Sonebhadra Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सोनभद्र जिले में रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा बैरियर के पास शनिवार को बेकाबू बस ने सवारियों से भरी टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। चार अन्य घायल अस्पताल में भर्ती हैं। 

विज्ञापन


संवरा गांव से सवारी लेकर टेंपो म्योरपुर साप्ताहिक बाजार जा रहा था। नधिरा गांव के पास बैरियर पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बस ने टेंपो में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के बाद टेंपो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में टेंपो सवार संवरा गांव निवासी लोलोमनी (40) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसका पति रामजी (45), नधिरा गांव निवासी रामलल्लू (60), लालचंद (46), बाबूराम (62), परमेश्वर (40) घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- Varanasi: कमिश्नरेट के इन चार थानों में नए थानेदार तैनात, जानिए- किसे कहां की मिली जिम्मेदारी?
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसओ सुरेश चंद्र द्विवेदी, एसआई मेराज खान ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां प्रारंभिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान परमेश्वर की मौत हो गई। पुलिस ने शवों पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। इधर, मृतकों के घर में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें