अनपरा। थाना क्षेत्र के अनपरा शाॅपिंग गेट के सामने शुक्रवार को चार पहिया वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने रेफर कर दिया।
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के औड़ीमोड़ के अनपरा काॅलोनी के शाॅपिंग गेट के सामने सिनेमा रोड अनपरा बाजार निवासी कलावती देवी (40) अपने पति व बच्चों के साथ बैंक आई थी। बैंक से काम कर शाॅपिंग गेट के सामने खड़ी होकर बस का इंतजार कर रही थी। तभी शक्तिनगर से औड़ीमोड़ की ओर जा रहे चार पहिया वाहन ने महिला को चपेट में ले लिया। आसपास के लोग उस ओर दौडे, मगर तब तक वाहन लेकर चालक फरार हो गया था। महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने महिला को नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में महिला के बच्चे बाल-बाल बच गए।