फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताएं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की शुरुआत एक जुलाई से होगी। इसकी सफलता के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर रुपरेखा बनाई गई। सभी विभागों को समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि विशेष संचारी अभियान 01 से 31 जुलाई तक चलेगा। वहीं दस्तक अभियान की शुरुआत 11 जुलाई से होगी। इस अभियान के अंर्तगत सभी विभागों की ओर से जनजागरूकता के माध्यम से लोगों को संक्रामक रोगों से बचाव के उपाय बताए जाएं। मौसमी बीमारियों से बचने के उपाय का प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जाए। दस्तक अभियान के दौरान आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से गृह भ्रमण कर बुखार, क्षय, कुष्ठ, फाइलेरिया आदि रोगियों की लाइन लिस्टिंग करें। कुपोषित बच्चों का चिह्नित कर पोषाहार उपलब्ध कराया जाएगा। डीएम ने सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि राज्य स्तर से प्राप्त टाइम लाइन के अंदर अपने-अपने कर्मचारियों की बैठक करा लें। सभी ब्लॉक अपनी ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठकें सम्पन्न कराकर अपना-अपना माइक्रोप्लान स्वास्थ्य विभाग को समय से उपलब्ध करा दें। गृह भ्रमण के दौरान आशा के पास कम से कम 20 पैकेट ओआरएस और पर्याप्त मात्रा में क्लोरीन टैबलेट रखें। शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि बच्चों को प्रार्थना सभा में डेंगू, मलेरिया, दस्त रोग एवं अन्य संक्रामक रोगों के विषय में जागरूक किया जाए। बैठक में सीडीओ जागृति अवस्थी, सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरेकृष्ण मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें