कोतवाली क्षेत्र के गोहड़ा गांव में रविवार को किशोरी ने संदिग्ध हाल में फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में दुपट्टे के सहारे बड़ेर से लटकता मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गोहड़ा गांव के ढोल पखन मोहल्ला निवासी देव सिंह गोंड ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बहन उर्मिला (16) का शव कमरे में फंदे से लटक रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर छानबीन की। देव सिंह के मुताबिक शनिवार की रात खाना खाने के बाद उर्मिला कमरे में सोने गई थी। सुबह करीब आठ बजे तक न जगने पर वह कमरे की ओर गया तो वहां बरेड़ से दुपट्टे के सहारे शव लटकता देख सन्न गया। अमवार चौकी प्रभारी विमलेश कुमार सिंह ने जांच में प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात सामने आ रही है।