सेमरिया गांव के जंगल के किनारे मंगलवार को सुबह पलाश के पेड़ से एक युवक का शव लटकता मिला। किशोर घर से कहीं जाने को निकला था। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए सीएचसी दुद्धी भेजवा दिया।
पुलिस के मुताबिक दयाशंकर (17) पुत्र जगन यादव निवासी सेमरिया बचरा का शव मंगलवार को पेड़ से लटकता मिला। मृतक के पिता जगन ने बताया कि दयाशंकर सुबह घर से निकला था। गांव का ही एक लड़का सुबह करीब नौ बजे शौच करने निकला तो पेड़ से लटकता शव देखकर चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंच गये। लोगों ने जाकर देखा तो परास के पेड़ में गमछे के सहारे दयाशंकर का शव लटक रहा था। घटना की सूचना ग्राम प्रधान पति श्रवण कुमार ने बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।