फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौंकाने वाला मामला: दुष्कर्म की घटना छिपाई, नवजात के DNA से किशोरी तक पहुंची पुलिस; आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 12 Mar 2025 12:14 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra Latest News: सोनभद्र जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक साल पहले एक किशोरी के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। घटना को लोकलाज के चलते घरवालों ने छिपा लिया। किशोरी ने मृत नवजात को जन्म दिया तो उसे फेंक दिया। पुलिस नवजात के डीएनए से किशोरी तक पहुंच गई।
विज्ञापन
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र की एक किशोरी से एक साल पहले पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। लोकलाज के डर से घरवालों ने यह घटना किसी को नहीं बताई। किशोरी गुजरात चली गई। वहां उसने मृत बच्चे को जन्म दिया और फिर उसे झाड़ियों में फेंक दिया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
डीएनए की मदद से पुलिस उस तक पहुंची और फिर जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला अनपरा पुलिस को भेजा। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अनपरा थाना प्रभारी शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि एक वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था।

नाराज होकर किशोरी गुजरात के सूरत के वेसू थाना क्षेत्र में जाकर रहने लगी। वहां वह घरेलू काम करती थी। दुष्कर्म के चलते वह गर्भवती थी, लेकिन उसे इसकी जानकारी नहीं थी। कुछ दिनों बाद अचानक बीमार होने पर उसने दवा खा ली और नवजात बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन


किशोरी की मां को बुलाकर तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया। मुकदमे को अनपरा थाने में स्थानांतरित कर दिया गया। अनपरा थाने पर पॉक्सो एक्ट की धाराओं सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार की सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें