फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोन पंप नहर में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के सोन पंप कैनाल के तृतीय स्टेज नहर में मंगलवार को डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ नहाने गया था। गहरे पानी में जाने से डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे पुलिस चौकी चुर्क क्षेत्र के ग्राम पंचायत कूरा के मुसही गांव के चरका टोला निवासी ओमप्रकाश (13) पुत्र सनित कोल अपने गांव के चार दोस्तों के साथ सोन पंप कैनाल के थर्ड स्टेज नहर में नहा रहा था। नहर के तेज बहाव में ओमप्रकाश बहने लगा। यह देख साथ में स्नान कर रहे अन्य दोस्तों ने चिल्लना शुरू कर दिया। इसके बाद ओमप्रकाश के घरवालों को घटना जानकारी दी तो उन्होंने घटना की सूचना 112 को दी। पुलिस ने नहर को बंद घकराकर किशोरी की तलाश शुरू की। चौकी इंचार्ज सुधीर सिंह ने बताया कि बच्चे जिस स्थान पर स्नान कर रहे थे उससे कुछ दूरी पर शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें