फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौवा नदी में डूबने से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में मंगलवार को दोपहर लौवा नदी के सरना घाट पर नदी में डूबने से किशोरी की मौत हो गई। स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गई। काफी प्रयास के बाद उसका शव नदी से बाहर निकाला गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामनाथ की पुत्री संगीता (17) अपनी मां के साथ कपड़ा साफ करने और स्नान के लिए लौवा नदी के सरना घाट पर गई थी। अचानक पैर फिसलने से वह नदी के अंदर गहरे पानी में चली गई। किशोरी को डूबता देख मां ने शोर मचाया तो आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। काफी प्रयास के बाद संगीता को नदी से बाहर निकाला गया। उसे सीएचसी दुद्धी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर पाकर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें