सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को एक युवक समेत दो के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर हुई है।
पुलिस ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली वादिनी ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि रविवार की शाम चार बजे उसकी नाबालिग बेटी पड़ोसी महिला के साथ सामान लाने बाजार गई थी। शाम को पड़ोसी महिला अपने घर गई। उसने पड़ोसन से अपनी लड़की को बारे में पूछा तो इधर-उधर टाल-मटोल करती रही। वहीं लड़की रात भर घर वापस नहीं आई। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे बेटी घर आई तो उसने रो-रोकर बताया कि बाजार जाते समय रास्ते में उसे एक युवक मिल गया और मंदिर में दर्शन कराने के बहाने अपने साथ ले गया। युवक ने उसके साथ गलत हरकत की। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी और किशोरी को ले जाने वाली महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।