फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: काम दिलाने के बहाने किशोरी को अलीगढ़ में 1.20 लाख में बेचा, दो महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में मानव तस्कर के आरोपी महिलाएं। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
सोनभद्र। काम दिलाने के बहाने एक किशोरी को अलीगढ़ ले जाकर 1.20 लाख रुपये में बेच दिया गया। चार महीने तक परिवार वालों से यह बता छिपाए रखी गई। संपर्क न होने पर परिवार को कुछ गलत होने का शक हुआ तो राॅबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस की छानबीन में घटना के तार मानव तस्करों से जुड़े पाए गए। पीड़िता को अलीगढ़ में 1.20 लाख में बेच दिया गया था। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि तस्करी के आरोप में सोमवार को दो महिलाओं पाड़र निवासी बिंदू और पंवर निवासी सोनी को पंवर गांव से गिरफ्तार किया है। आगरा के रहने वाले सरगना सहित चार और आरोपी चिह्नित किए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए भी टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने गत छह मार्च को पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि धंधरौल बांध के पास पाड़र गांव निवासी बिंदू पत्नी बसंत ने अपने मायके के रिश्ते के जरिये उससे संपर्क साधा। उसकी बेटी को काम दिलाने का वादा कर साथ ले गई। एक-दो दिन तक बात कराई गई। इसके बाद संपर्क तोड़ लिया गया। आरोप लगाया कि जब वह बिंदू के पिता से इस बारे में बात करने गई तो उसे धमकियां दी गईं। पीड़िता ने बेटी के बेचे जाने का शक जताया। 6 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो किशोरी की लोकेशन अलीगढ़ में मिली। वहां पहुंची टीम उसे मुक्त कराकर 16 मार्च को ले आई तो सोनभद्र में मेडिकल जांच कराई तो पता चला कि वह 17 सप्ताह की गर्भवती है। पीड़िता पूछताछ में जानकारी मिली कि बिंदू ने उसे मानव तस्करों को सौंप दिया था। अलीगढ़ ले जाकर उसे 1.20 लाख रुपये में बेच दिया गया। खरीदने वाले व्यक्ति ने उसे अपने मकान में बंधक बनाने के साथ ही उससे दुष्कर्म किया। कहा कि अब उसे यहीं रहकर काम करना होगा और उसकी जरूरत भी पूरी करनी होगी।
ऐसे पहुंचाई गई थी पीड़िता अलीगढ़
बिंदू उसे लेकर राॅबटर्सगंज के धर्मशाला चौक पहुंची। यहां उसे दो लोग मिले। मिर्जापुर ले जाकर उसे एक रात होटल में रखा गया। वहां से आगरा लेकर पहुंचे, जहां उसे तस्कर गिरोह के सरगना को सौंप दिया। उसने अलीगढ़ के तीन व्यक्तियों से संपर्क साधा। इसके बाद वहां ले जाकर उसे बेच दिया। पीड़िता को इसकी जानकारी तब हुई जब उसे नौकरानी बनाकर घर ले जाने वाले व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। एतराज जताया तो उसने कहा कि उसे उसने 1.20 लाख में खरीद लिया है। पीड़िता से जानकारी मिलने के बाद अपहरण के धारा में दर्ज किए गए मामले में दुष्कर्म, आपराधिक षड्यंत्र और मानव तस्करी की धाराएं बढ़ाई गईं।
विज्ञापन


पंवर में मौजूदगी की सूचना पर डाली गई दबिश
प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसआई रणधीर सिंह की अगुवाई में एक टीम भी गठित की गई। सोमवार की सुबह बिंदू और उसकी साथी सोनी पत्नी दिनेश के पंवर गांव में मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर टीम ने महिला पुलिस के साथ दबिश डालकर दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने पीड़िता को 1.20 हजार में बेचे जाने की बात स्वीकार की है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें