फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नहर में डूबने से बुझ गया घर का चिराग, मचा कोहराम

Sat, 13 Feb 2021 10:19 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक किशोर की नहर में डूबने से मौत हो गई। किशोर की मौत घर में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कोरियांव संस्कृत महाविद्यालय के पास नहर में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, रेटी कलां खडुई गांव निवासी संदीप मौर्य(15) पुत्र सुखराम मौर्य शुक्रवार शाम साइकिल से डेयरी पर दूध देने गया था। देर शाम घर लौटते समय नहर में गिर गया।

स्थानीय लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो वह घटनास्थल पर पहुंच गए। किसी तरह किशोर को नहर से बाहर निकाला। फिर तुरंत अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें