फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों-कर्मचारियों ने निकाला बाइक जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी एवं पेंशनर्स संगठन के लोगों ने मंगलवार को नगर में बाइक जुलूस निकाला। बढ़ौली (स्वर्ण जयंती) चौक से शुरू हुआ जुलूस कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए सरकार को पुरानी पेंशन की बहाली के लिए किए गए वादे की याद दिलाई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने बताया कि राज्य के लगभग 30 लाख कर्मचारी, शिक्षक व राज्य सेवा के सभी अधिकारी एवं पेंशनर्स एक अप्रैल 2005 से लागू नई अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर प्रदेश के कमचारी, शिक्षकों तथा अधिकारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने तथा प्रदेश के कार्मिक संगठनों की लंबित समस्याओं के संबंध में अपना चरणबद्ध आंदोलन चला रहे हैं। मांगे पूरी नहीं हुई तो 28 अक्तूबर को प्रदेशभर के कर्मचारी, शिक्षक अधिकारियों की तरफ से जिलों में वृहद धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बाइक जुलूस में मुख्य रूप से संयोजक शिवनारायण सिंह, जितेंद्र तिवारी, राकेश सिंह, संतोष कुमारी, अशोक कुमार त्रिपाठी, इंदू प्रकाश सिंह, गणेश पांडेय, राकेश सिंह, ई. संतोष कुमार, अमर सिंह, राकेश व लक्ष्मी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें