राबर्ट्सगंज आदर्श इंटर कालेज के सामने प्रदशन करते माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी।
- फोटो : SONBHADRA
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर आदर्श जनता इंटर कालेज राबर्ट्सगंज के सामने प्रदर्शन किया। सरकार के तुगलगी फरमान का विरोध किया। जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव और जिलामंत्री संतोष कुमार मौर्य ने कहा कि जिले के सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए सरकार के इस तुगलकी फरमान का विरोध कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार ने मनमानी फरमान जारी किया है कि 16 अगस्त से सभी विद्यालयों का संचालन दो पालियों में सुबह आठ बजे से शाम 4.30 बजे तक किया जाए, जो सर्वथा अनुचित है। जबकि इसके विरोध में प्रदेश संगठन की तरफ से शासन प्रशासन को ध्यान आकृष्ट करने के लिए ज्ञापन दिया गया। जब तक सरकार एक पाली में विद्यालय चलाने की मांग नहीं मान लेती तब तक हम सभी शिक्षक साथी काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह, हरि गोविंद देव पांडेय, महेशचंद, अमरेंद्र सिंह, सुशील मिश्रा, राजेश कुमार केसरी, डॉ. मंजू सिंह, शिवमनी, इंद्रेश गुप्ता, महेंद्र यादव, राजेश उपाध्याय, फूल सिंह, अजीत यादव, पंकज कुमार पांडेय, धर्मराज साहनी आदि उपस्थित रहे।