फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिवसीय गुप्त काशी दर्शन यात्रा का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रकृति सांस्कृतिक पर्यावरण एवं धर्म की रक्षा के लिए समर्पित गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट की ओर से सोमवार को त्रिवेणी संगम पर स्थित च्यवन ऋषि की तपोस्थली चोपन नगर के सोनेश्वर महादेव मंदिर से पांच दिवसीय गुप्तकाशी दर्शन यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में शामिल साधु संतों के साथ प्रकृति प्रेमियों के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे ने बताया कि जिले के पौराणिक ऐतिहासिक, आध्यात्मिक व पर्यटन स्थलों की यह यात्रा आठ वर्षों से हर सावन मास में निकल रही है। इसकी शुरुआत आज त्रिवेणी संगम पर स्थित सोनेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर गोठानी स्थित बाबा शोभनाथ मंदिर भूतेश्वर दरबार, ओबरा शिव पार्वती अमर गुफा सलाई बनवा, अचलेश्वर महादेव मंदिर डाला होते हुए संध्या विश्राम ओमपर्वत महा मंगलेश्वर धाम में होगी। इसी तरह यह यात्रा मछिंद्रनाथ, गऊघाट, कोठीलवा मुनि आश्रम, सिद्धेश्वर महादेव, रामपुर धरती माता सोमा मंदिर, बागेश्वर महादेव मंदिर, सहस्त्र शिवलिंग मंदिर, विजयगढ़ दुर्ग, पिंडारी की गुफा पंचमुखी महादेव, कंडाकोट, बरेला मंदिर, शिवद्वार मंदिर, बैजू बाबा मंदिर होते हुए 21 अगस्त को काशी में गंगा स्नान विश्वनाथ दर्शन कर यात्रा पूर्ण होगी। सोनेश्वर महादेव मंदिर पर हर हर महादेव के उद्घोष एवं घंटा घड़ियाल से यात्रा प्रारंभ हुआ। गोठानी में बाबा शोभनाथ मंदिर पर विहिप के धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी ने सभी साधु संतों का विधिवत आरती पूजन किये। यात्रा में कथावाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज, नागमलय महाराज, गुजरात के सिद्ध पूज्य स्वामी रामदास, अयोध्या के स्वामी हरि नारायण दास, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, संजीव त्रिपाठी, अभिषेक सिंह चंदेल, मनोज पांडेय, राजू पांडेय, लक्ष्मी दास, विपिन तिवारी, विकास चौबे, पुनीत पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें