फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक और अधिकारियों को किया जाएगा प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोविड -19 के कारण बंद चल रहे परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों और अधिकारियों को मिशन प्रेरणा एवं आपरेशन कायाकल्प के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद और उनकी टीम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रेरित करेगी। ताकि स्कूलों को मूलभूत सुविधाओं से संतृप्त कर प्रेरक जनपद के रूप में स्थापित किया जा सके।
विज्ञापन

तीन जुलाई की सांय चार बजे से आयोजित होने वाली वर्चुअल बैठक में जनपद के 2458 परिषदीय विद्यालय के लगभग 7500 शिक्षक प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेंगे। इसके माध्यम से प्रदेश स्तर से विद्यालय स्तर तक एक कड़ी का निर्माण किया जाएगा। जिसके माध्यम से विभिन्न अभिनव प्रयासों, जनपद की प्रगति, आगामी रणनीतियों एवं विभिन्न चुनौतियों के संबंध में संवाद स्थापित करने की प्रणाली और संवाद तंत्र को विकसित किया जाएगा। जनपद स्तर से डीएम एस. राजलिगम की अध्यक्षता में सीडीओ, अजय कुमार द्विवेदी, डीपीआरओ धनज्ञय जायसवाल समेत अन्य वीडियो मीट में जनपद के प्रगति और अपनी कार्ययोजना को प्रस्तुत करेंगे। बीएसए डॉ. गोरख नाथ पटेल ने बताया कि स्कूल कायाकल्प के माध्यम से विद्यालयों में 14 बिंदुओं पर सुदृढ़ किया जाना है। यद्यपि छात्रों के लिए विद्यालय बंद रहेंगे, लेकिन 30 सितंबर से पूर्व परिषद के शिक्षक अपने विद्यालय पर हो रहे कायाकल्प को बाल सुलभ निर्मित होना सुनिश्चित करेंगे साथ ही प्रेरणा लक्ष्य को हासिल करने के लिए दीक्षा एप के माध्यम से अपने आपको विभिन्न माड्यूल का प्रशिक्षण लेकर तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें