फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकृत, मधुपुर करमा और रामगढ़ होगा नवगठित कोन ब्लाक का हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। दो नए विकास खंडों कोन और करमा में कौन-कौन से गांव शामिल होंगे, इसके निर्धारण की प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही ब्लाक मुख्यालय तय करने की कवायद भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल देवाटन गांव में नवनिर्मित पंचायत भवन को कोन का अस्थायी कार्यालय बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है। करमा ब्लाक के अस्थायी कार्यालय के लिए भी जल्द ही जगह फाइनल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस बीच रामगढ़ ग्राम पंचायत को कोन और मधुपुर व सुकृत को करमा ब्लाक में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। अभी रामगढ़ चतरा और मधुपुर व सुकृत राबर्ट्सगंज ब्लाक के हिस्सा हैं।फिलहाल नवगठित कोन ब्लाक में 30 ग्राम पंचायतें शामिल करने का निर्णय लिया गया है। इनमें बागसोती, बरहमौरी, बरवाडीह,बरवाखाड़, बोडाडीह, चकरिया, चनानी, चांची कला, छेरवाडीह, देवाटन, गिधिया, कचनरवा, करहिया, करेल, खेमपुर, खेतकटवा, खरौंधी, किशुन पुरवा, कोन, कुअरवा, मजहिगवा, मिश्री, मिटिहिनिया, मुहीद्दीनपुर, नकटवार, नेगाही, पिंडारी, पिपराखांड़, रामगढ़, रोरवा, नौडीहा को कोन ब्लाक में शामिल किया गया है। इसी तरह से करमा ब्लाक में 64 ग्राम पंचायतें शामिल की गई हैं।
इसके तहत आमडीह, अइलाही, अरूआव, अटरवा, बबुराही, बघोरी, बागपोखर, बहेरा, बकही, बंतरा, बरीमहेवा, बात, बारख्वाह, बरूवा, बटुलिया, भवानीपुर, धौरहरा, दोह, दिलाही को करमा ब्लाक में शामिल किया गया है। इसी तरह गरईगाढ़, गौरीनिसप, जदेरुवा, जोगनी, जोखरिया, कराकी, करकोली, करमा, करीबराव, कस्यकलना, कठपुरवा, केकराही, खुटहनिया, किंगारी, लोहरा, मधुपुर, मोकरसीम, मुबारकपुर, नगनारहरिया, पगिया व पांडेपोखर को करमा ब्लाक में शामिल किया गया है। इसके अलावा परही, पापी, पटेहरा, पटेरी, फुलवारी,पुरखास, रानीतारा, सहदेपइधर, सारंग, सरौली,सिलहटा, सिरसिया, सिरसिया जेथी, सिरसिया ठकुराई, सिरवित, सुकृत, तकिया, टेकुरिया,विसहर व गौराही ग्राम पंचायत को भी करमा ब्लाक में शामिल किया गया है। सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी का कहना है कि कौन सी ग्राम पंचायत किस विकास खंड में शामिल की जाएगी, इसका निर्धारण कर लिया गया है। जुलाई माह में नवगठित विकास खंडों को अस्तित्व में लाकर काम शुरू कराने की कोशिश की जा रही है। अस्थायी ब्लाक मुख्यालय के बारे में जगह देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें