फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पाठ का नाम न बताने पर शिक्षक ने छठवीं के छात्र की कनपटी के बाल उखाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में जवाहर नवोदय विद्यालय (पचौर) के एक शिक्षक ने कक्षा छठवीं के छात्र को बर्बर सजा दी। पाठ का नाम न बताने से नाराज शिक्षक ने छात्र की कनपटी के बाल उखाड़ दिए। यह घटना बुधवार को तब सामने आई जब छात्र की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। मामले में डीएम ने शिक्षक को निलंबित कर जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ओड़गड़ी गांव के छात्र ने बताया कि शिक्षक सैय्यद गाजी ने सामाजिक विज्ञान के अध्याय का नाम उससे पूछा था। सही जवाब न बता पाने पर शिक्षक ने पहले पीटा और फिर कनपटी के ऊपर के बाल को बेरहमी से उखाड़ दिया। इससे उसके सिर पर जख्म हो गए। दर्द और डर से सहमे छात्र ने घर पहुंचकर अपनी आपबीती माता-पिता को बताई। घटना के बाद जब माता-पिता शिक्षक से जवाब मांगने स्कूल पहुंचे तो शिक्षक ने उलटे उन्हें धमकी दी कि अगर शिकायत की गई तो छात्र का भविष्य बर्बाद कर दिया जाएगा। बेटे की हालत देखकर माता-पिता उसे लेकर सीधे कलेक्टर के पास पहुंचे। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षक पर कार्रवाई के निर्देश दिए।



शासकीय कार्य से बाहर था। अब मामले की जानकारी मिलते ही संबंधित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है, जो जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी। -डॉ. बीएस गुप्ता, प्रधानाचार्य नवोदय विद्यालय पचौर।
विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं के छात्र के साथ मारपीट कर बाल उखाड़ने का मामला संज्ञान में है। संबंधित शिक्षक को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जांच कमेटी गठित की है। जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद संबंधित शिक्षक के खिलाफ केस भी दर्ज कराया जाएगा। -चंद्रशेखर शुक्ला, कलेक्टर सिंगरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें