फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय विक्रेता का बेटा बना अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। परिश्रम का फल मीठा होता है। इस कहावत को सत्य चरितार्थ करते हुए अभय उपाध्याय ने लोवर पीसीएस की परीक्षा में पांचवीं रैंक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। अभय के पिता नगर में चाय की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन

ओबरा नगर से ककहरा सीखने वाले इस होनहार छात्र ने मिर्जापुर स्थित माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज से इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। इसके बाद तेजपुर यूनिवर्सिटी असम से मैकेनिकल ट्रेड से बीटेक किया। वर्ष 2017 में पीसीएस मेंस निकालने के बाद इनका चयन नहीं हो सका। वर्ष 2018 में आईएएस में प्री निकालने के बाद भी सफलता नहीं मिली। इसके बाद वर्ष 2019 की पीसीएस की परीक्षा में पांचवां स्थान हासिल किया है। उन्होंने इसका श्रेय गुरुजनों सहित माता-पिता को दिया। इनकी माता कुसुम लता एमएससी हैं। इनके पिता राजकुमार उपाध्याय ओबरा नगर के अंबेडकर चौराहा पर चाय की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें