फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादा साहब उदय प्रताप सिंह इंटर कॉलेज में मंगलवार को यातायात माह के तहत जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें यातायात प्रभारी राजेश सिंह ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। कहा कि वाहन चलाते समय संकेतकों और यातायात नियमों का पालन करें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें। पन्नूगंज प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि देश में सबसे अधिक सड़क हादसे में ही लोगों की मौत होती है। इस पर रोक यातायात नियमों का पालन करके ही लगाया जा सकता है। एसआई आशीष सिंह, यातायात कांस्टेबल चंद्रमा यादव, सुनील यादव, अरुणेंद्र सिंह, महिला कांस्टेबल दीपा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं बीजपुर के आंबेडकर इंटर कॉलेज रजमिलान और हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को पुलिस ने बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने माता, पिता व आसपास के लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक करें। बगैर हेलमेट के बाइक और सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने से रोकें। दारोगा बृजेश कुमार पांडेय और लल्लन कुमार यादव ने कहा कि रात में वाहनों को चलाते समय डीपर का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें