फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धंधरौल बांध से रिसाव रोकने के लिए तत्काल उठाएं कदम: स्वतंत्र देव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जल शक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार की देर शाम जिले में पहुंचे। लघु सिंचाई विभाग की ओर से चुर्क क्षेत्र के सिल्थरी में निर्मित कूप का स्थलीय निरीक्षण किया। सदर ब्लॉक के वार परसौना में चौपाल लगाकर लाेगों की समस्याएं सुनी। सरकार की योजनाओं से मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली। धंधरौल बांध का निरीक्षण कर वहां बांध में रिसाव को रोकने के लिए आवश्यक प्रबंध करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


देर शाम पहुंचे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सबसे पहले सिल्थरी पहुंचे। कूप का निरीक्षण कर लघु सिंचाई विभाग के कार्यों की सराहना की। कहा कि इस कूप के निर्माण से आस-पास के फसलों की सिंचाई के लिए बेहतर साधन किसानों को उपलब्ध कराया गया है। गर्मी के दिनों में भी लोगों को पानी से काफी राहत मिलेगी। परसौना कला के वार गांव में जन चैपाल में दौरान मंत्री ने उपस्थित ग्रामीणों से वार्ता कर सरकार की विभिन्न योजनाओं से मिल रहे लाभों के बारे में जानकारी ली। जल जीवन मिशन के तहत की परियोजना हर घर नल से जल की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पानी की किल्लत से किसी भी नागरिकों को अब परेशानी नहीं उठाना पड़ेगा। जिन स्थानों पर पाइप लाइन बिछाने का कुछ कार्य शेष रह गया है, उसे जल्द पूरा कराएं। इसमें किसी प्रकार की समस्या शिथिलता न बरती जाय।धंधरौल बांध के स्थलीय निरीक्षण के दौरान बांध से पानी छोड़ने की स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर विधायक सदर भूपेश चौबे, सीडीओ सौरभ गंगवार, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें