फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: झांकी कलाकार का किया यौन शोषण, बुखार का टैबलेट कह खिलाई गर्भपात की दवा; जानें मामला

Sun, 04 Jan 2026 05:55 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में झांकी कलाकार ने ओबरा थाने में 15 अक्तूबर 2025 को मामला दर्ज करवाया था। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया था।
विज्ञापन
ओबरा थाने की पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: देवी जागरण में प्रस्तुत की जाने वाली झांकी के दौरान कलाकार की भूमिका निभाने वाले किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। गर्भ ठहरने पर बुखार के टैबलेट के बहाने गर्भपात की दवा खिला दी। पीड़िता को रक्तस्राव शुरू हो गया तब उसे पता चला कि उसे दूसरी दवा खिला दी गई है। 

विज्ञापन


दो माह पुराने इस प्रकरण में सीओ के हस्तक्षेप पर एफआईआर दर्ज की गई है। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने शनिवार को मामले की सुनवाई की। प्रकरण को गंभीर पाते हुए जमानत के लिए दाखिल की गई अर्जी खारिज कर दी।

बताते चलें कि ओबरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने 15 अक्तूबर को सीओ के यहां पहुंचकर तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी देवी जागरण में झांकी कलाकार का काम करती थी। उसी दौरान उसकी जान पहचान आजाद कुमार निवासी पटवध थाना चोपन से हो गई। इसका फायदा उठाकर वह अक्सर घर आने लगा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

इस दौरान उसने शादी का झांसा देते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। लगभग एक साल तक यौन शौषण के चलते वह गर्भवती हो गई। जैसे ही उसने आकाश को इसकी जानकारी दी उसने बुखार की दवा के नाम पर गर्भपात की दवा खिला दी। इससे चलते अगले दिन गर्भपात हो गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने जमानत अर्जी लगाई थी जिसे न्यायालय ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए खारिज कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें