फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: भाई की तरह बहन ने भी लगाया फंदा...मातम, एक दिन पहले बहन के घर से लौटी थी; पुलिस ने कही ये बात

Sat, 03 Jan 2026 07:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में किशोरी की माैत की सूचना मिलते ही माैके पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। पिता ने बताया कि एक साल पहले किशोरी के भाई ने भी इसी तरह फंदा लगाया था।
विज्ञापन
किशोरी की माैत के बाद माैके पर पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छपका मोहाल में शनिवार को प्रमिला (17) का शव घर में फंदे के सहारे लटकता मिला। एक दिन पहले ही वह अपनी बहन के घर से लौटी थी और गुमशुम थी। पिछले साल उसके इकलौते भाई का भी शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन


नगर पालिका के वार्ड नंबर दो छपका मोहाल निवासी कमलेश की पत्नी का निधन हो चुका है वह अपनी सबसे छोटी बेटी प्रमिला के साथ रहता था। बताते हैं कि प्रमिला कुछ दिनों से अपनी बड़ी बहन के घर तेंदू गांव गई थी। शुक्रवार की शाम लौटने के बाद से ही वह गुमशुम थी। 

पिता के मुताबिक, उसने रात में खाना भी नहीं बनाया और न खाया। सुबह भी उसने कोई काम नहीं किया था। पिता अपने काम पर चला गया। घर में प्रमिला अकेली थी। दोपहर करीब एक बजे वह घर लौटा तो कमरे में पक्की छत के नीचे बल्ली के सहारे प्रमिला का शव फंदे पर लटक रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

शोर गुल मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी गई। लौढ़ी चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। 

बताते हैं कि प्रमिला चार बहनों में सबसे छोटी थी। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। इकलौता भाई राजकुमार (23) का शव पिछले वर्ष फंदे पर लटकता मिला था। अब प्रमिला की भी वैसी ही मौत से लोग सन्न है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाल माधव सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें