फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सुशील कुमार चौबे लगातार चौथी बार बने प्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जनता इंटर काॅलेज परासी पांडेय की प्रबंध समिति का रविवार को निर्वाचन हुआ। इसमें लगातार चौथी बार सुशील कुमार चौबे को निर्विरोध प्रबंधक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी आरएसएम इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज के प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश कुमार सिंह तथा चुनाव पर्यवेक्षक विवेकानंद मिश्र प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल मरकुडी की देख-रेख में चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के नाम का एलान किया। इसमें अध्यक्ष पद पर हृदयशंकर त्रिपाठी, उपाध्यक्ष पद पर यज्ञनारायण पांडेय, प्रबंधक सुशील कुमार चौबे, उप प्रबंधक कृपाशंकर द्विवेदी, कोषाध्यक्ष राजाराम मिश्र, सभापति श्यामधर मिश्र, उप सभापति मनोरथ राम त्रिपाठी, मंत्री अंकित कुमार चौबे बनाए गए। साथ ही सदस्य कार्यकारिणी पद पर उमाकांत चौबे, पारसनाथ त्रिपाठी, तेज नारायण पांडेय, अमित कुमार चौबे, शंभू कुमार शर्मा, मनोज कुमार मिश्र व आलोक कुमार पांडेय निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभी पदों पर केवल एक-एक पर्चा ही भरा गया और सभी पर्चे वैध पाए जाने की वजह से सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नव निर्वाचित प्रबंधक सुशील चौबे ने आभार जताया। कहा कि विद्यालय के उन्नयन के लिए वह काम करते रहेंगे। इस मौके पर प्रबंध समिति के संरक्षक रामजी चतुर्वेदी, उमाकांत मिश्र, राकेश कुमार शुक्ल, कृष्ण कुमार सिंह, अहमद हुसेन सिद्दीकी, रामअधार सरोज मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें