फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों छात्रों ने मन मोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/ चुर्क। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों की ओर से निशुल्क शिक्षण के लिए संचालित उम्मीद संस्था का वार्षिकोत्सव रविवार को मुसही स्थित अंबेडकर पार्क में मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर मन मोह लिया।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बीएन सिंह ने किया। उम्मीद संस्था के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ.रविप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि संस्थान में वर्तमान में 300 से अधिक विद्यार्थियों को एक से 12वीं तक की निशुल्क शिक्षा दी जाती है। संस्था में जेईई मेंस, नवोदय, सीयूईटी, सीएचस की तैयारी इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों की तरफ से निशुल्क कराई जाती है। उम्मीद संस्था के स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर अवनीश, स्नेहा, आदित्य ने बताया कि कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की तरफ से नृत्य, लघु नाटिका, गायन तथा रैंप वॉक की प्रस्तुति की गई। आयोजन में संदीप, उत्कर्ष. दीपक. अभिषेक. रित्विक, शिवांगी आदि का योगदान रहा। संस्थान में पढ़कर जेईई मेंस उत्तीर्ण कर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छह तथा हाईस्कूल की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले आठ विद्यार्थियोें को डीएम ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संस्था को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। इस मौके पर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के कुलसचिव आमोद तिवारी, संकाय सदस्य कल्पना सिंह, मैनेजर यादव ,अरविंद तिवारी, रोहित शुक्ला, प्रशांत पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें